राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुरुप अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु केन्द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना तीन चरणों में की गयी । जनपद स्तरीय प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन हेतु डायट, सर्वोच्च संस्था है, जो SCERT, लखनऊ की नोडल इकाई के रूप में क्रियाशील है । प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन के जिस उद्देश्य से डायट की स्थापना हुई थी, यह संस्थान उस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है । वर्तमान में डायट द्वारा निम्न कार्यक्रम संचालित होते हैं |

  • (1) सेवापूर्व प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण(D.El.Ed )
  • (2) सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण
  • (3) परिषदीय विद्यालयों का अनुश्रवण व अनुसमर्थन |
  • (4) नवाचार मार्गदर्शन
  • (5) क्रियात्मक शोध कार्य ।
  • (6) महत्वपूर्ण शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन व प्रचार-प्रसार में योगदान ।
  • Read More
#