राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के अनुरुप अध्यापक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु केन्द्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना तीन चरणों में की गयी । जनपद स्तरीय प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन हेतु डायट, सर्वोच्च संस्था है, जो SCERT, लखनऊ की नोडल इकाई के रूप में क्रियाशील है । प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन के जिस उद्देश्य से डायट की स्थापना हुई थी, यह संस्थान उस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है । वर्तमान में डायट द्वारा निम्न कार्यक्रम संचालित होते हैं |
